बालोद

खेत में जलते पराली की चपेट में महिला की मौत
01-Jun-2023 1:00 PM
खेत में जलते पराली की चपेट में महिला की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 1 जून।  बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरूप में एक महिला पराली में लगे आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार महिला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली हुई थी, देर रात तक वह घर नहीं पहुंची और रात भर वह घर से बाहर रही। आज सुबह परिजनों और आसपास के लोगों ने खेतों में जाकर देखा तो महिला की जली हुई लाश खेत में पड़ी हुई थी और पराली भी पूरी तरह जल गई थी। महिला का नाम बुधनतीन बाई बताया जा रहा है।

दम घुटने से हुई मौत

पूरे मामले में अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है। खबर मिलने के बाद से पुलिस  मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बालोद जिला चिकित्सालय लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खेत देखने गई थी

परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपना खेत देखने गई हुई थी, वहीं उसके खेत के बगल में एक अन्य व्यक्ति के खेत में पराली जल रहा था।

 महिला आग की चपेट में कैसे आई, कैसे उसकी मृत्यु हुई,  पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


अन्य पोस्ट