बालोद

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 11 मार्च। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने अपने पैतृक निवास में कार्यकर्ताओं के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस आयोजन में उस उनके क्षेत्र की जनता सहित कार्यकर्ता कांग्रेस के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री अनिला भेडिय़ा एक अलग ही अंदाज में देखने को मिला। मंत्री अनिला भेडिय़ा द्वारा क्षेत्रवासियों को होली के मनोरंजन के लिए विख्यात गायिका आरू साहू को भी बुलाया गया था।
इस आयोजन में अंचल के विख्यात गायिका आरु साहू ने समा बांधा। आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी फाग गीत सहित अन्य पारंपरिक गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। क्षेत्र की जनता उनकी संगीत सुनकर झूमने लगे, वहीं मंच से अनिला भेडिय़ा सहित उनके समर्थकों ने भी विभिन्न गीत संगीत की प्रस्तुति दी। क्षेत्रवासी भी आरू साहू की संगीत पर जमकर थिरके नजर आए।
होली मिलन समारोह में मंत्री अनिला भेडिय़ा का अलग ही रूप देखने को मिला। यहां पर मंत्री अनिला भेडिय़ा क्षेत्रवासियों के साथ आरू साहू के संगीत पर झूमती हुई नजर आईं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मिलकर उन्हें होली की बधाई देते नजर आए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिला भेडिय़ा विभिन्न रंगों में रंगी हुई नजर आई, उनके साथ जनता भी थिरक रहे थे। मंत्री अनिला भेडिय़ा ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम एकता और सौहार्द का पर्व है और यह पर्व हमें बुराई से अच्छाई की जीत की ओर ले जाता है।
मंत्री अनिला भेडिय़ा के आयोजन की चर्चा पूरे जिले भर में रही। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मंत्री का न्योता गया था और हजारों लोगों की भीड़ आयोजन में रही। उनके साथ स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर उनके प्रतिनिधि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी मंच पर थिरकते हुए नजर आए। छोटे से श्याम कन्हैया के संगीत पर सभी झूमे।