बालोद
प्रदेश में 32 सी-मार्ट खोले गए, 76 लाख से अधिक का फायदा
02-Jan-2023 6:04 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जनवरी। प्रदेश में कुल 32 सी-मार्ट खोले गए हैं। यह जानकारी पीएचई मंत्री गुरुरूद्र कुमार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल के लिखित जवाब में पीएचई मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 32 सी-मार्ट खोले गए हैं। सी-मार्ट में नवंबर 2022 तक 7 करोड़ 17 लाख से अधिक की राशि व्यय की गई है। इस अवधि में 18 करोड़ 34 लाख 95 हजार की सामग्री क्रय की गई है। सी-मार्ट में 76 लाख 67 हजार से अधिक का फायदा हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे