बालोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बालोद के दल्लीचौक में स्थित मिनी माता के मूर्ति में माल्यार्पण किया गया। समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद रही इन्होंने सामाजिक क्षेत्र में बहुत काम किया और प्रदेश व देश के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहने वाली महिला थी।
सन 1952 में पहली बार मिनीमाता सांसद बनी थी, छुआछूत के लिए मिनीमाता ने इतना काम किया कि लोग उन्हें मसीहा के रूप में देखते हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, वरिष्ठ नेता कमलेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा अमित चोपड़ा, मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी शहर मंडल मंत्री कमल पंपलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश नाहर, गणेश साव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कानेकर, सांसद प्रतिनिधि अश्वन बारले, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेशवरी कौशिक,महिला मोर्चा महामंत्री सरोजिनी साहू व मोना टुवानी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शहर दयाल बघेल, महामंत्री कन्हैया मंडावी व मोहन चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी गेंदू ऊइके, डोमेंद्र साहू, रामस्वरूप यादव आदि कार्यकर्ता व सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।