ताजा खबर
पुराना बस स्टैंड पंडरी में दोपहर आग,कोई हताहत नहीं
19-Apr-2026 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल । राजधानी के पुराना बस स्टैंड पंडरी में रविवार दोपहर आग लग गई है। खुले में पड़े कबाड़,कचरे से शुरू हुई यह आग भवन के कुछ कमरों तक जा पहुंची। जहां पहले जरूरी सामानों की दुकानें लगती रहीं। अभी सभी वर्षों से कमरे बंद पड़े हैं। यह गांजे शराबखोरी करने वाले नशेड़ियों का भी अड्डा है
।आशंका है कि किसी ने बीड़ी सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा और उससे कचड़े में आग लगी हो। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा ली है। फायर कर्मी आग के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


.jpeg)

