ताजा खबर
एमआईसी ने आबंटन को दी मंजूरी
रायपुर, 17 मार्च। महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व वाली एमआईसी ने नल घर चौक (ओसीएम चौक) के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कार्यालय के लिए आबंटित करने का फैसला किया है।
बताया गया है कि ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने कलेक्टर के माध्यम से 4000 वर्गफुट भूमि की मांग अपने आंचलिक कार्यालय के लिए की थी। सुभाष स्टेडियम के पास पुराना महापौर निवास वर्तमान में रिक्त है। उसे ईडी दफ्तर को सौंपने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया । इस भवन में भूतल पर 4 बड़े कमरे, 2 छोटे कमरे, प्रसाधन कक्ष तथा प्रथम तल पर 2 बड़ा हॉल, 2 छोटे कमरे सहित प्रसाधन कक्ष उपलब्ध हैं। इसी तरह से रायपुर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के कार्यालय के लिए मुक्ति धाम कोटा के सामने स्थित सामुदायिक भवन को अस्थायी आबंटन की स्वीकृति प्रदान की गई।


