अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में वाहनों पर हुए हमले में शिया समुदाय के कम से कम आठ लोगों की मौत
21-Nov-2024 8:15 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पेशावर, 21 नवंबर। पाकिस्तान के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को शिया मुसलमानों को ले जा रहे वाहनों पर हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हमला कुर्रम जिले में हुआ, जहां हालिया महीनों में बहुसंख्यक सुन्नी और अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों के बीच हुईं झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत हुई है।
किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
स्थानीय पुलिस अधिकारी नुसरत हुसैन ने कहा कि कई वाहन यात्रियों को लेकर पाराचिनार शहर से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर जा रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में कम से कम पांच यात्रियों की हालत गंभीर है। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे