Today's Picture

एक और सनराईज
14-May-2022 3:42 PM
एक और सनराईज

अमिताभ बच्चन ने देश में एक और सूर्योदय होने की घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट की है जिसमें नेटफ्लिक्स पर आने जा रही एक फिल्म के बारे में उन्होंने लिखा है। उन्होंने लिखा कि एक और सनराईज (Sonrise) हो रहा है, मेरे ग्रैंडसन का। अमिताभ के नाती अगस्त्य को जोया अख्तर के निर्देशन में बनी एक फिल्म द आर्चीज में पेश किया जा रहा है। इस फिल्म के नाम की शैली देखें और नेटफ्लिक्स का आर्चीज कॉमिक्स का जिक्र देखें तो लगता है कि दशकों पहले से लोकप्रिय चले आ रहे कॉमिक्स से इस फिल्म का कुछ लेना-देना है। अब देखते हैं कि जोया अख्तर किस तरह अगस्त्य नंदा को पेश करती हैं।


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी