Today's Picture

मनीला से हिन्दुस्तान पहुंचे बच्चे
17-Aug-2020 2:02 PM
मनीला से हिन्दुस्तान पहुंचे बच्चे

फिलीपींस के बहुत सारे बच्चों को सोनू सूद ने लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए मनीला से हिन्दुस्तान आने का इंतजाम किया। इस ऑपरेशन के बिना बच्चों की जिंदगी खतरे में थी। उन्होंने ट्विटर पर ही सोनू सूद से अपील की थी और दो दिनों के भीतर उन्होंने सबके हिन्दुस्तान आने का इंतजाम किया। अब सब यहां पहुंच चुके हैं, और ऑपरेशन की कतार में हैं। 


अन्य पोस्ट

हे राम... कांग्रेस और महात्मा गांधी का शताधिक वर्ष पुराना संबंध है। कांग्रेस जन मोहनदास करमचंद गांधी को अपना आराध्य भी मानते हैं। देश से लेकर छत्तीसगढ़ के गांव में गांधी प्रतिमाएं कांग्रेस ने ही स्थापित किया। इसके बाद अब और हाल के वर्षों में भाजपा पर गांधी को हाईजैक करने का आरोप लगाते रहे हैं। कल समूचे देश के साथ राजधानी में भी कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर महात्मा को याद किया। राजधानी के पुराने कांग्रेस भवन में दशकों पूर्व स्थापित महात्मा की यह प्रतिमा कपाल से चटक और धूल धूसरित भी हो गई है। इसी हाल में अनुयायी कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’ / जय गोस्वामी