सरगुजा
अमेरा खदान बैरियर के पास निकला कोबरा, जंगल में सुरक्षित छोड़ा
07-Jun-2026 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
लखनपुर, 7 जून। अमेरा खदान बैरियर के पास रविवार सुबह एक विषैले कोबरा सांप के निकल आने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस दौरान वहां मौजूद एक ट्रक चालक ने साहस का परिचय देते हुए सुरक्षित तरीके से कोबरा का रेस्क्यू किया। बाद में सांप को आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सांप का वीडियो भी बनाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


