सूरजपुर
भटगांव, 8 अगस्त। नगर भटगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत देवसागर के मंदिर प्रांगण, मैदान तथा शाला परिसर में वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवती चन्द्रा, जिला सह संयोजक व्यापारी प्रकोष्ट अशोक साहू, मन की बात जिला संयोजक लीलाधर वैष्णव, भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज सिंह दीक्षित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माता हिंगलाज की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात डॉ.दिनेश लाल जांगड़े ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किये गए देशव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। आप सभी लोगो और कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियो से भी अपिल है कि एक पौधा मां के नाम पर लगाकर देश को समर्पित करे।
डॉ दिनेश लाल जांगड़े ने कहा कि हम सभी सामूहिक रूप से पौधारोपण करे और प्रकृति संरक्षण के महाअभियान को बल दे। उन्होंने आगे कहा कि पेड़ से हमे छांव तो मिलेगी ही, फल भी मिलेगा। इससे देश की समृद्धि और पर्यावरण संतुलन मे भी सहयोग मिलेगा। और साथ ही साथ आपके द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल भी करे। पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नही की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे नही हो तो हम सब सांस नही ले सकते। इसलिए बेहतर जीवन के लिए हम सबको पौधा रोपण और उन्हे बचाने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा ने कहा कि पर्यावरण को शुध्द बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना जरूरी है।
धरती को हरा भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। वृक्षो की संख्या जितनी ज्यादा बढ़ेगी लोगों को उतनी ही गर्मी से राहत मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरूर लगाएं, क्योकि दुनिया मे सबसे अनमोल रिश्ता मां से होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। वही उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत देवसागर की सरपंच पुष्पा साहू, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार साहू, गणेश साहू, सरोजनी साहू, धनेश्वरी साहू, सुशीला विश्वकर्मा, प्रहलाद चंद्रा, रामाधार यादव, दिलिप साहू, भैयाराम यादव, बबलू चंद्रा, लाला जायसवाल के साथ जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित रहे।


