सुकमा

बिना हेलमेट, दुपहिया वाहन चालकों पर जुर्माना
22-Jul-2021 8:32 PM
बिना हेलमेट, दुपहिया वाहन चालकों पर जुर्माना

   यातायात नियमों का पालन करने समझाइश   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 22 जुलाई। सुकमा पुलिस अधीक्षक के मार्ग निर्देशन पर आज जिले के कोंटा मुख्य सडक़ मार्ग एनएच 30 में बिना हेलमेट, दुपहिया वाहनों पर यातायात पुलिस ने चलानी कार्यवाही की। एएसआई श्री साहू ने यातायात नियमों का लोगों में सही ढंग से पालन कराते हुए नजर आए, वहीं लगातार हो रहे रोजाना सडक़ दुर्घटना के बारे में लोगों में समझाइश एवं सही जानकारी भी दिये।


अन्य पोस्ट