सुकमा

पटवारी बेमुद्दत हड़ताल पर
16-Oct-2026 10:06 PM
पटवारी बेमुद्दत हड़ताल पर

सुकमा, 16 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ, जिला सुकमा के आह्वान पर 13 अक्टूबर से पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जिराम के नेतृत्व में संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया है।

संघ ने बताया कि नए पीवी ऐप के जरिए काम करने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतें, नक्शा-विहीन खसरों के लिए मैनुअल गिरदावरी का प्रावधान न होना और शासन द्वारा पटवारियों पर की जा रही दमनात्मक कार्रवाई (जैसे ट्रांसफर, नोटिस और निलंबन) के विरोध में यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा वेतन विसंगति और पदोन्नति जैसी मांगें भी शामिल हैं।

 पटवारियों के हड़ताल पर जाने से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किया जाने वाला फसल कटाई प्रयोग (सीसीई ) पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे धान कटाई के इस सीजन में प्रभावित किसानों के बीमा क्लेम अटकने का खतरा पैदा हो गया है।


अन्य पोस्ट