सुकमा
सुकमा में तीन दिन से मूसलाधार बारिश, एनएच-30 पर आवाजाही ठप
25-Sep-2026 9:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 25 सितंबर। जिला मुख्यालय सुकमा में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जलभराव के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
लगातार बारिश से सभी नदी-नाले उफान पर हैं। एनएच-30 के कई हिस्सों में घुटने भर पानी भर जाने से जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में मौजूद रहने और राहत-बचाव की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे