सुकमा

सुकमा-तेलंगाना सीमा पर नक्सल डंप, वायरलेस सेट और हथियार बरामद
23-Sep-2026 11:06 PM
सुकमा-तेलंगाना सीमा पर नक्सल डंप, वायरलेस सेट और हथियार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 23 सितंबर। जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा-तेलंगाना सीमा पर छोटे कंचाला के जंगलों में छिपाए गए नक्सलियों के डंप से बड़ी संख्या में वायरलेस सेट और हथियार बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के जवानों ने सर्चिंग के दौरान यह कार्रवाई की है। कमांडेंट राकेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कम्पनी कमांडर सुधीर सिंह की टीम ने जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया था।

इस दौरान जवानों को जमीन में छिपाकर रखा गया एक नक्सली डंप मिला। डंप की तलाशी लेने पर उसमें से बड़ी संख्या में वायरलेस सेट,  एक सिंगल शॉट रायफल,  भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद हुआ है।

इस पूरे ऑपरेशन में सीआरपीएफ की बीडीडीएस टीम और के 9 डॉग स्क्वायड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉग की मदद से ही डंप को ढूंढने में सफलता मिली।

सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट