सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 22 सितंबर। सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को बड़ी मजबूती मिली है। आज कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर करीब 20 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कवासी हरीश लखमा ने सभी नव प्रवेशी युवाओं को गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के जुडऩे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। युवा शक्ति ही पार्टी की असली ताकत है और इनके आने से जगरगुंडा क्षेत्र में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करती रही है और आने वाले समय में युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।