सुकमा

राहुल पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च
31-Aug-2026 9:35 PM
राहुल पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 31 अगस्त। उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा द्वारा पैदल मार्च निकाला गया।

यह मार्च जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी के निर्देश पर बस स्टैंड सुकमा से प्रारंभ होकर नगरपालिका कार्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। इसमें जिला एवं नगर के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

गांधी प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम’ भजन गाकर प्रदर्शन का समापन किया।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री जगन्नाथ राजू साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक समानता और समता की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी सिद्धांतों के आधार पर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और दर्ज मामले का विरोध जताया।


अन्य पोस्ट