सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकम/रायपुर, 30 अगस्त। जिले के पोलमपल्ली स्थित बालिका पोटाकेबिन में 47 छात्राएं बीमार पड़ गईं। उल्टी-दस्त, और बुखार की शिकायत पर दोरनापाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनमें से ज्यादातर छात्राओं को स्वास्थ्य लाभ के बाद छुट्टी दे दी गई है।
आदिम जाति कल्याण विभाग के एक सीनियर अफसर ने च्छत्तीसगढ़ज् से चर्चा में बताया कि करीब 47 छात्राओं को उल्टी दस्त और बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद 40 छात्राओं को छुट्टी दे दी है। 7 छात्राएं अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिला प्रशासन छात्राओं की सेहत पर नजर रखे हुए है।
बताया गया कि बड़ी संख्या में छात्राओं में बुखार, उल्टी और दस्त शिकायत सामने आई थी।इससे पोटाकेबिन में रहने वाली करीब 350 छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
दो दिन पहले पोटाकेबिन की 40 छात्राओं को इलाज के लिए दोरनापाल अस्पताल लाया गया था। इसके बाद 7 और छात्राओं की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राएं स्वस्थ होकर वापस लौट चुकी हैं, जबकि 23 छात्राओं का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह कहा जा रहा है कि दूषित भोजन, पानी या किसी संक्रमण से हो सकता है। हालांकि बीमारी की वास्तविक वजह जांच के बाद सामने आ पाएगी?।