सुकमा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
17-Aug-2026 10:35 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

सुकमा, 17 अगस्त। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान गाया।

ध्वजारोहण के पश्चात हरीश कवासी लखमा ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर हम उन अमर शहीदों, क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करते हैं जिनके त्याग और बलिदान से हमें यह आजादी मिली है। आज हमें संकल्प लेना है कि हम देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। गांधी जी, नेहरू जी और सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए हम जनता की सेवा में जुटे रहेंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।


अन्य पोस्ट