सुकमा

सेवानिवृत्त शिक्षिका फुलवती दास का निधन
12-Jul-2026 10:48 PM
सेवानिवृत्त शिक्षिका फुलवती दास का निधन

सुकमा, 12 जुलाई। सुकमा जिले के शिक्षा जगत की अग्रणी और रामाराम गांव की प्राथमिक शाला में दशकों तक सेवा देने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका  फुलवती दास का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ज्ञात हो कि छोटे से गांव रामाराम में  (हांडा राम, मनीष कुजाम ) दोनों विधायक बनने वाले नेता के गांव की वे शिक्षिका थीं, जिनमें से मनीष कुंजाम को उन्होंने पढ़ाया था।

60 के दशक में जब सुकमा विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणांचल में शिक्षा की स्थिति बहुत कमजोर थी, तब फुलवती दास ने अपने पति क्राइष्ट दास के साथ मिलकर रामाराम गांव की प्राथमिक शाला में अपनी सेवाएं दीं। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर इस दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा का दीप प्रज्वलित किया और गांव को शिक्षित बनाने की मजबूत नींव रखी।

 फुलवती दास का पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा रहा है और सुकमा में शिक्षा के प्रसार में उनका अहम योगदान है। उनके परिजनों में दिवाकर दास सेवानिवृत्त शिक्षक, स्वर्गीय शुभाकर दास सेवानिवृत्त शिक्षक, दीपिका सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक , रेणुका सुना सेवानिवृत्त शिक्षक एवं भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य, प्रभाकर दास सेवानिवृत्त शिक्षक, अनीता सिंह महिला एवं बाल विकास अधिकारी शामिल हैं।

 फुलवती दास के निधन से सुकमा जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में एक समर्पित सेविका खो दी है। उनके योगदान को आने वाली पीढिय़ां हमेशा याद रखेंगी।


अन्य पोस्ट