सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 7 जुलाई। जिला मुख्यालय सुकमा की बेटी शैली गुप्ता ने रूड्डह्लह्यशद्दद्ब ष्ठश अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ भारत का, बल्कि छत्तीसगढ़ और सुकमा जिले का नाम रोशन किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने शैली गुप्ता एवं उनके माता-पिता का आत्मीय स्वागत स्वागत करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। स्वागत के दौरान जिला एवं नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
शैली गुप्ता और उनके माता-पिता को पुष्पमाला, श्रीफल भेंटकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। हरीश कवासी लखमा ने कहा- सुकमा की बेटी शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि हमारे जिले की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। यह उपलब्धि बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण की बहुत बड़ी मिसाल है। शैली से पूरे जिले की बेटियों को प्रेरणा मिलेगी,कांग्रेस परिवार को गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि खेल में आगे बढऩे के लिए जिला कांग्रेस प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेगी, ताकि सुकमा से और भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलें।