सुकमा

एजेक्स कंक्रीट मशीन की ठोकर, भाभी-देवर की मौत
07-Jul-2026 4:14 PM
एजेक्स कंक्रीट मशीन की ठोकर, भाभी-देवर की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 7 जुलाई। सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंडासांवली के पारा कमरगुड़ा में सोमवार दोपहर एक सडक़ हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उनके देवर की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  उर्मिला मांडवी और उनके देवरबुधरा मांडवी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए गर्म भोजन लेने जगरगुंडा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार एजेक्स कंक्रीट मशीन ने उनकी दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेक्स चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हादसे के बाद चालक ने मृतकों की तस्वीर ली और सीधे जगरगुंडा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट