सुकमा

सुकमा की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बजाया डंका
03-Jul-2026 2:39 PM
सुकमा की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बजाया डंका

49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 3 जुलाई। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चित रहा सुकमा जिला अब खेल के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। जिले से पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उभरी शैली गुप्ता ने देश का नाम रोशन किया है।

राजधानी नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 24 से 26 जून तक अंतरराष्ट्रीय रूड्डह्लह्यशद्दद्ब-स्रश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए सुकमा जिले की शैली गुप्ता ने सीनियर महिला वर्ग की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में शैली ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा  शिकस्त दी।

अपनी इस ऐतिहासिक जीत के साथ शैली गुप्ता ने न केवल भारत का, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य, सुकमा जिले और अपने माता-पिता का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

स्थानीय खेल अधिकारियों ने बताया कि सुकमा में प्रतिभा की कमी नहीं है। शासन की खेल नीतियों और प्रशिक्षकों के प्रयास से अब यहां के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना परचम लहरा रहे हैं। शैली की इस जीत से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।


अन्य पोस्ट