सुकमा
ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भी किया योगाभ्यास
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 21 जून। रविवार को 212 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय, एटापक्का में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) निर्धारित की गई थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6.30 बजे 212 बटालियन के कमाण्डेन्ट दीपक कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों, जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।
बीमार होकर जीना विकल्प है, प्रकृति नहीं — कमाण्डेन्ट
समारोह में उपस्थित अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कमाण्डेन्ट दीपक कुमार श्रीवास्तव ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा-उम्र बढऩा प्रकृति है, पर बीमार होकर जीना एक विकल्प है। योग वह माध्यम है जिससे हम अपनी वृद्धावस्था को सक्रिय, सम्मानजनक और रोगमुक्त बना सकते हैं। च्स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योगज् का संदेश हम सभी को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
योगाभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित कार्मिकों और नागरिकों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।
कमाण्डेन्ट दीपक कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. सुमित सहगल सी.एम.ओ. (एस.जी) / कमाण्डेन्ट चिकित्सा, गौरव शर्मा (उप कमाण्डेन्ट), अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों सहित स्थानीय स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सीआरपीएफ द्वारा आमजन से अपील की गई कि ‘एक कदम स्वास्थ्य की ओर, एक कदम योग की ओर ’ बढ़ाएं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।