सुकमा

लाखों की सागौन लकड़ी जब्त, 2 गिरफ्तार
27-Mar-2026 10:53 PM
लाखों की सागौन लकड़ी जब्त, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 27 मार्च। सुकमा वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 7-8 लाख की अवैध सागौन लकड़ी जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जनरेटर से चलने वाली आरा मशीन और ट्रैक्टर बरामद की।

पोलमपल्ली में छापा मारकर वन विभाग की टीम ने करीब 4 घन मीटर अवैध सागौन लकड़ी के साथ जनरेटर से चलने वाली आरा मशीन बरामद की। जांच में खुलासा हुआ कि लकड़ी को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में खपाने की तैयारी थी।

रायगुड़ा में मिडियम नितीन और कुंजाम राजू को 21 सागौन लठ्ठों (1.8852 घन मीटर) के साथ पकड़ा गया। मौके से बिना पंजीकरण का ट्रैक्टर भी जब्त किया गया।

पाकेला और गीदम क्षेत्र में भी कुल मिलाकर बड़ी मात्रा में सागौन और बीजा लकड़ी जब्त की गई। यह पूरी कार्रवाई एसडीओ अशोक सोनवानी, रेंजर प्रसाद राव और वन अमले ने पुलिस के सहयोग से की।

वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।


अन्य पोस्ट