सुकमा

तीन बम बरामद, जवानों ने किया नष्ट
22-Mar-2026 11:35 PM
तीन बम बरामद, जवानों ने किया नष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 22 मार्च। सुकमा जिले के जगरगुंडा-नरसापुरम मार्ग पर तीन आईईडी मिलने के बाद उन्हें नष्ट किया गया।

सुरक्षा बलों ने बताया कि शनिवार को नियमित गश्त के दौरान जवानों को एक संदिग्ध तार दिखाई दिया, जिसके बाद क्षेत्र की घेराबंदी की गई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर टीम को मौके पर बुलाया गया।

सुरक्षा बलों के अनुसार, तलाशी के दौरान 1 किलो, 2 किलो और 4 किलो वजन के तीन कंटेनर बरामद हुए, जो कमांड वायर से जुड़े थे। एहतियात के तौर पर आसपास की आवाजाही रोककर आईईडी को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया और अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए।


अन्य पोस्ट