सुकमा

सडक़ हादसे में शिक्षा दूत की मौत
13-Mar-2026 4:49 PM
सडक़ हादसे में  शिक्षा दूत की मौत

परिजनों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बंधाया ढांढस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 13 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी ने अति संवेदनशील क्षेत्र एलमागुंडा का दौरा कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

कुछ दिन पहले ग्राम एलमागुंडा के शिक्षा दूत नंदू सोढ़ी की एक सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी एलमागुंडा पहुंचे और दिवंगत नंदू सोढ़ी के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान उन्होंने परिवार को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की और कहा कि इस कठिन समय में पार्टी और वे स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी।

गांव के लोगों ने भी नंदू सोढ़ी को एक समर्पित शिक्षा दूत बताते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 


अन्य पोस्ट