सुकमा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती और नशे के अवैध कारोबार के विरोध में जिला मुख्यालय सुकमा में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन जिला ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 12 मार्च। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा के नेतृत्व में किया गया।
प्रदर्शन में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पंच-सरपंच, जिला पंचायत के प्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, नगर कांग्रेस तथा नगर पालिका परिषद के पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन की भारी सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के संरक्षण में अफीम की खेती और नशे के अवैध कारोबार की खबरें सामने आई हैं। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यालयों के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को लेकर गंभीर स्थिति बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पहले नशाबंदी की बात की थी, आज वही लोग इस तरह के मामलों में घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में और उग्र आंदोलन करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार और कथित अफीम की खेती की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।