सुकमा

खुरहा चपका टीकाकरण महा अभियान 15 से
12-Mar-2026 11:25 PM
खुरहा चपका टीकाकरण महा अभियान 15 से

सुकमा, 12 मार्च। जिलाप्रशासन एवं उपसंचालक पशुधन विकास विभाग सुकमा के सहयोग से किसान के पशुओं को खुरहा चपका की बीमारी से बचाव हेतु सघन खुरहा चपका टीकाकरण अभियान  15 मार्च से 30 अप्रैल चलाया जा रहा है। अपील है कि समस्त पशुपालक अपने पशुओं को इस रोग जनित बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं।

यह एक सूक्ष्म विषाणु के संक्रमण द्वारा होता है यह समस्त चौपाया जानवर जैसे गाय भैंस, भेड़ बकरी,सुकर एवं जंगली जानवर में पाया जाता है अगर समय पर टीकाकरण नहीं होने पर इस संक्रमण से पशु की मृत्यु भी हो जाती है

यदि किसी भी पशुओं को उपरोक्त लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पशुचिकित्सालय को सूचित करें,संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखे ।

 तथा संक्रमित पशु का प्राथमिक उपचार कराए जैसे संक्रमित पशु के पैरों खुर गरम पानी से साफ करें पशु के मुंह एव जीभ पर बोरोग्लीसरीन का लेपन करें तथा पशुचिकित्सक से उपचार कराएं , समय समय पर पशुओं का टीकाकरण कराएं समय समय पर नजदीकी पशुचिकित्सालय से संपर्क कर उचित सलाह लें

यह जानकारी जिलाप्रशासन एव उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाएं सुकमा से डॉ. संदीप इंदुरकर उपसंचालक पशुचिकित्सा सेवाएं सुकमा द्वारा जनहित में जारी है।


अन्य पोस्ट