सुकमा

अफीम की खेती पर सरकार मौन, अपने नेता को बचाती भाजपा- कांग्रेस
09-Mar-2026 10:29 PM
अफीम की खेती पर सरकार मौन, अपने नेता को बचाती भाजपा- कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 9 मार्च। जिले के कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के फार्महाउस में अफीम की खेती करने का मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया।

पत्रकारों को बताते हुए कांग्रेस नेता शेख सज्जार ने कहा दुर्ग के समोदा गांव में एक खुलासा हुआ कि वहां पर एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। यह अफीम की खेती भाजपा नेता विनायक ताम्रकार करवा रहा था। विनायक ताम्रकर भाजपा के दुर्ग जिले का किसान मोर्चा का पूर्व अध्यक्ष है तथा वर्तमान में वह भाजपा के राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प का प्रदेश संयोजक है। भाजपा के सभी कार्यक्रमों में उसकी महत्वपूर्ण और सक्रिय भागीदारी रहती है। वह भाजपा का स्थापित नेता और प्रदेश पदाधिकारी है।

पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। और भाजपा ने जिस तरह अपने नेता को पार्टी से निकाल दिया है उससे साफ़ जाहिर हैं कि भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में नशे की खेती करते हैं। सरकार में बैठी पार्टी अपने नेता को सिर्फ निलंबन से सच्चाई नहीं छुपेगी। राज्य सरकार और केंद्र सरकार को इस पूरे नेटवर्क की कड़ी जांच करनी चाहिए, क्योंकि यह केवल एक खेत का मामला नहीं लगता, बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट भी सामने आ सकता है।

  महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला फूंका

 गैस के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सुकमा के द्वारा नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन सुकमा बस स्टैंड में किया गया जिसमें समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे


अन्य पोस्ट