सुकमा

हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का बुरा हाल, 2 साल बाद भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी
09-Mar-2026 10:26 PM
हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का बुरा हाल, 2 साल बाद भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी

प्रदेश युकां सचिव ने अफसरों पर लगाए आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 9 मार्च। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत नीलावारम में सरकार की विकास योजनाओं को विभागीय भ्रष्टाचार और घोर लापरवाही ने पलीता लगा दिया है। जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में डीएमएफ मद से 2 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हाइड्रो बेस्ड पंपिंग योजना आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील यादव ने इस मामले को  बताया कि सरकार की मंशा नीलावाराम जैसे ग्राम पंचायतों को शांतिप्रिय और मुख्यधारा से जुड़े रहने के लिए सरकार कई योजना बना रही है किसान मजबूत हो सके ओर किसानों का आर्थिक विकास हो पर इसका फायदा सीधा किसानों ना होकर विभाग के अधिकारियों को हो रही है। मलगेर नदी के समीप इस योजना से हाइड्रो पावर पंप का  निर्माण इसलिए किया गया था ताकि भीषण गर्मी में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। लेकिन विभाग ने गुणवत्ता को दरकिनार कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।

 निर्माण के महज कुछ समय भीतर ही बिछाई गई पाइप लाइन उखड़ चुकी है। पानी संचय करने के लिए बनाई गई मुख्य टंकी से लगातार पानी का रिसाव  हो रहा है, जिससे इसकी मजबूती पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। विभाग द्वारा वर्ष 2023 में कार्य पूर्ण होने का साइन बोर्ड तो लगा दिया गया है, लेकिन हकीकत में किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के लिए नाली की खुदाई तक नहीं की गई है।2 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी आज एक भी किसान को इस योजना से पानी नहीं मिल पा रहा है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिला मुख्यालय के इतने करीब होने के बावजूद अधिकारी इस ओर  आंखें मूंदे बैठे हैं।जो पंचायत नक्सलवाद को छोडक़र विकास की राह पर वह इस तरह का भ्रष्टाचार ग्रामीणों के विश्वास को तोडऩे जैसा है हाइड्रो पावर पंप का यह प्रोजेक्ट अब केवल भ्रष्टाचार का स्मारक बनकर रह गया है।

युवा कांग्रेस इस मामले में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग करती है कि तत्काल इस कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और गर्मी शुरू होने से पहले पाइप लाइन व टंकी की मरम्मत कर खेतों तक पानी पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो किसानों के हित में युवा कांग्रेस के द्वारा  उग्र आंदोलन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट