सुकमा

रामाराम में ‘संध्या आवास चौपाल’ जिपं सीईओ ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
13-Feb-2026 11:08 PM
 रामाराम में ‘संध्या  आवास चौपाल’ जिपं सीईओ ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 13 फरवरी। कलेक्टर  अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर ने जनपद पंचायत सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाराम में गुरुवार को ‘संध्या आवास चौपाल’ आयोजित कर ग्रामीणों और हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। चौपाल का प्रमुख उद्देश्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने आवासों का स्थल निरीक्षण भी किया। इसके अलावा बिहान योजना के तहत महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जुडक़र आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं उपयोग की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सुकमा की सीईओ निधि प्रधान, जिला समन्वयक पीएमएवाई  राकेश निराला, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट