सुकमा

युक्तियुक्तकरण से प्राथमिक शालाएं बंद होगी, हजारों गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे- कुंजाम
06-Jul-2025 10:16 PM
युक्तियुक्तकरण से प्राथमिक शालाएं बंद होगी, हजारों गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे- कुंजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा,  6 जुलाई। बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक मनीष कुंजाम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा सरकार सारे कार्यक्रमों को तिहार, पण्डुम उत्सव के रूप में मना रही है, इन नामों तथा मनाने के तरीकों से ऐसा जाहिर होता है कि सरकार अपने नाकामियों व गलतियों को इन अंलकृत नामों व मनाने की शासकीय भव्यता से  दफनाना या छिपाना चाहती है।

शाला प्रवेश उत्सव पाठशालाओं से होकर  4 जुलाई को जिला (सुकमा) स्तर का आयोजन के साथ जिले में समाप्त हो गया। देखने में आया कि इन आयोजनों में भाजपा के पदाधिकारियों जो जनप्रतिनिधि नहीं है, उन्हें ज्यादा महत्व दिया गया। हमारे साथियों ने जो सूचनाएं दी है, मीडिया में खबरों के अनुसार भाजपा का आयोजन जैसा लगा है, ग्राम पंचायत, जनपद, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष शिक्षा समिति के पद सभापति कानूनन है, लेकिन उन्हें भी कई स्थानों में अपमानित  होना पड़ा था। गोलापल्ली जैसा जगह पर मौजूद जनपद सीईओ से लड़ झगड़ बैठे थे। कमावेश सभी जगह ऐसी ही स्थिति था। सरकर की खड़ी की गई कई गंभीर समस्याएं सामने खड़ी है। युक्तियुक्तकरण से प्राथमिक पाठशालाएं बंद होगी, इससे हजारों गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे, साथ में हजारों नौकरीयां खत्म होगी।

यही नहीं अभी छात्रवासों में जितने स्वीकृत सीटें हैं, उतना ही भरेंगे जिनमें गत् 40 वर्षों से सीटें बड़ी ही नहीं हैं,बड़े भी है तो भी अतिरिक्त बच्चों को रखा जा रहा है।

इसमें एक आदेश से खत्म कर दिया गया, हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे।

तीसरा और गंभीर मामला है एक ब्लॉक से दुसरे ब्लॉक क्षेत्र में बच्चा जाकर नहीं पढ़ पायेगा ऐसा बंदिश लगाया गया। नेताओं, अधिकारियों  के बच्चे देश - विदेश के बड़े नामी संस्थाओं में पढ़ेंगे और गरीब एसटी, एससी और ओबीसी के  बच्चे अपने पसंद की स्कूल में नहीं पढ़ पायेगे, यह कैसा विडम्बना है।

 इन समस्याओं को देख समझ के तो ये सारे उत्सवी आयोजन का कोई अर्थ नहीं रह जाता है।


अन्य पोस्ट