सुकमा

विस्फोटक सहित नक्सली गिरफ्तार
19-Feb-2025 9:58 PM
विस्फोटक सहित नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 19 फरवरी। थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत एक सक्रिय नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार नक्सली से विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सल पर्चा बरामद किया गया। आरोपी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की मंशा से आया हुआ था। गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध पूर्व में थाना कोंटा में संगीन मामले दर्ज हंै।

 पुलिस के अनुसार नक्सली की मौजूदगी की सूचना  पर थाना कोंटा से जिला बल का बल एवं कैम्प मुरलीगुड़ा से जी/228 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी ग्राम बेलपोच्चा की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान के बेलपोच्चा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम मुचाकी देवा बेलपोच्चा थाना कोंटा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में मेहता आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताया गया।

नक्सल आरोपी की निशानदेही पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे  विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सल पर्चा बरामद किया।

आरोपी एवं बरामद सामग्री को थाना लाकर नक्सल रिकार्ड चेक करने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना कोंटा में संगीन मामले दर्ज हंै। आरोपी मुचाकी देवा को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया।

 विदित हो कि उक्त नक्सली द्वारा 7 फरवरी को कोंटा- गोलापल्ली मार्ग में  ग्राम बेलपोच्चा के पुलिया के पास सुरक्षाबलों को जान से मारने की मंशा से आईईडी  बम लगाया गया था,  जिसे सुरक्षाबलों द्वारा सूझबूझ सुरक्षित तरीके से बरामद कर सुरक्षा की दृष्टिकोण से निष्क्रिय किया गया था।


अन्य पोस्ट