सुकमा

महिला सहित 4 नक्सली गिरफ्तार, 2 ईनामी, सभी बीजापुर के
23-Jan-2025 9:52 PM
महिला सहित 4 नक्सली गिरफ्तार, 2  ईनामी, सभी बीजापुर के

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 23 जनवरी। सुकमा जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत एक महिला सहित 4 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नक्सली पर पद के अनुरूप 2 लाख एवं एक पुरूष नक्सली पर 1 लाख कुल 3 लाख रूपये के घोषित ईनाम है।  गिरफ्तार सभी नक्सली जिला बीजापुर, थाना पामेड़ क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार नक्सली उपस्थित की सूचना पर  जिला बल, डीआरजी,  एवं महिला बस्तर फाईटर  की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु दुलेड़, मेटागुड़ा, कंचाल व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान कर ग्राम दुलेड़ के जंगल पहाड़ क्षेत्र में खेत लाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर छिपने/भागने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक महिला सहित 4 संदिग्धों को पकड़ा गया।

पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना क्रमश:  मडक़म पाण्डे पिता हड़मा  (केके बीएन डिवीजन सदस्या, (एसजेडसीएम एकन्ना की सुरक्षा गार्ड) ईनामी 2 लाख) तुरमेल पांताबुण्डा थाना पामेड़ जिला बीजापुर,  माड़वी मंगडू (कोमटपल्ली आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर, ईनामी 01 लाख) कोमटपल्ली मुयापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर,  मिडिय़म जोगा (काउरगुट्टा भूमकाल मिलिशिया सदस्य) काउरगट्टा थाना पामेड़ जिला बीजापुर,  सोड़ी कोसा (तुमरेल भूमकाल मिलिशिया सदस्य) तुमरेल पटेलपारा थाना पामेड़, जिला बीजापुर का होना तथा नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये।

पकड़े गये आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर वर्ष 2024 में कैम्प दुलेड़ के लिये जा रहे पिकअप वाहन से ले जा रहे सामान को लूटपाट कर वाहन को आगजनी कर क्षति पहुंचाने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना स्वीकार किया। घटना के संबंध में सभी नक्सली आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार सभी नक्सल आरोपी उक्त घटना के अतिरिक्त जिले में घटित विभिन्न नक्सली घटना में शामिल रहे  हंै।


अन्य पोस्ट