सुकमा

पीएम के लिए मांगे 5 हजार
09-Dec-2024 10:35 PM
पीएम के लिए  मांगे 5 हजार

महिला आयोग सदस्य दीपिका की दखल के बाद नि:शुल्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 9 दिसंबर। पोस्टमार्टम के एवज में 5 हजार रु लेने की शिकायत पर राज्य महिला आयोग सदस्य दीपिका शोरी ने छिंदगढ़ अस्पताल का निरीक्षण किया।

छिंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार का मामला है। कनकापाल की एक महिला की मृत्यु होने के बाद उसके परिजनों से पोस्टमार्टम के लिए 5 हजार रु मांग की गई। दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक चीरघर में मृत आदिवासी महिला का शव पड़ा रहा। राज्य महिला आयोग सदस्य व अधिवक्ता दीपिका शोरी की दखल के बाद  नि:शुल्क पोस्टमार्टम हो सका। देर से पोस्टमार्टम होने की वजह से दूसरे दिन अंतिम संस्कार हो सका।


अन्य पोस्ट