सुकमा
गांजा तस्करी, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
28-Sep-2024 10:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 28 सितंबर। थाना कोंटा क्षेत्र में 2 नाबालिग समेत 8 गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों से लगभग 44 किग्रा गांजा कीमत 4.40 लाख बरामद किया गया।
ओडिशा से गांजा लेकर बस से कोंटा से आंध्रा की ओर जाते हुए मुखबिर सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के नाम भाबेन मण्डर्ल मलकानगिरी ओडिशा, कपिल उफऱ् ऋतिक मल्होत्रा दिल्ली, गोविन्द बच्चाड़ ओडिशा, अविनाश दिल्ली, सागर दिल्ली, चिंटू माड़ी ओडिशा सहित 2 विधि से संघर्षरत बालक हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे