सुकमा

कवर्धा घटना के विरोध में सुकमा बंद रहा
21-Sep-2024 10:32 PM
कवर्धा घटना के विरोध में सुकमा बंद रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 21 सितंबर। प्रदेशभर में बढ़ती हिंसा और अपराधों, कवर्धा के लोहारीडीह कांड के विरोध में कांग्रेस के प्रांतव्यापी बंद का शनिवार को सुकमा जिले में असर दिखा।  दुकानें बंद रही।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश कांग्रेस सचिव दुर्गेश राय ने कहा कि गृह मंत्री के विधानसभा में हुई घटना ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। आज जिस तरह से प्रदेश में घटना घटित हो रही है, सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। आज पूरा प्रदेश अपराध प्रदेश बनकर रह गया है।

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के द्वारा विजय शर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग की गई है। गृह मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिये।

सुकमा बंद सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सुकमा जिला के व्यापारियों का आभार माना। अपनी प्रतिष्ठान बन्द करने को लेकर हमेशा व्यापारियों का साथ होना काफी उत्साहित करता है।

सुकमा बंद कराने में प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्गेश राय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला महामंत्री राजेशनारा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुनील यादव, सेवादल जिला अध्यक्ष मुकेश कश्यप, जिला महामंत्री गुलाम मुर्तजा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेख औलिया मडक़ाम सुकड़ा, सोहैल खान,अजय श्रीवास, वेंकट, दिनेश दास,बसीर अहमद, राजकुमार कोड़ी,एवं वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


अन्य पोस्ट