सुकमा

कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
18-Sep-2024 9:08 PM
कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

सुकमा, 18 सितंबर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री व शिवसेना विधायक का पुतला दहन किया गया।

आज सुकमा जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड चौक एन एच 30 पर  केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका गया ।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल  नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू अगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सजार पूर्व योग आयोग के सदस्य राजेश नारा व्यापार प्रकाश के जिला अध्यक्ष रमेश राठी , जिला पंचायत सदस्य अदम्मा  मरकाम ,  सेवा दल जिला अध्यक्ष  मुकेश कश्यप एन एस यू आई के  अध्यक्ष कोसा , बच्चा कोरी अजय श्रीवास  एवं कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट