सुकमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 10 सितंबर। रविवार को सुकमा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति विशेष आंमत्रित सदस्य एवं पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया के नेतृत्व में रायपुर छतीसगढ़ स्थित स्पीकर हॉउस में जाकर छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में छतीसगढ़ प्रदेश के विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से शिष्टाचार भेंट किया एवं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके आवासीय परिसर में जाकर मुलाकात किया एवं साथ ही इन दोनों नेताओं के समक्ष सुकमा जिले की मुलभूत समस्या जैसे छिंदगढ़ विकास खंड के पेंदलनार में हायर सेकेण्डरी स्कूल और प्री मेट्रिक छात्रावास खोलने का निवेदन किया गया एवं सुकमा जिले के लिए जिला हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीने डॉक्टर और अन्य स्टॉफ के संबंध में स्वाथ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सार्थक चर्चा किये एवं दोनों नेताओं ने प्रदेश कार्य समिति विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदौरिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मांगों और समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुकमा जिले की भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के आदेश दिये। इस पहल से सुकमा जिले की आम जनता में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली और पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद सुकमा जिले के भाजपा प्रतिनिधि मंडल संतुष्ट नजर आये।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं स्वाथ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, हमारी सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य है कि मूलभूत और बुनियादी सुविधाएं हर गांव-गांव और घर तक पहुंचें। पिछले 8 महीने में जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ लागू किया गया है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आदिवासी, मूलवासी, गरीब, किसान, और मजदूर सहित सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि जनहित के कार्यों को जारी रखते हुए राज्य सरकार आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में लगातार काम कर रहे है।