सुकमा

पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार
01-Sep-2024 10:43 PM
पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 1 सितंबर। थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत 3 वर्षो से फरार नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2021 में ग्राम भेज्जी बस्ती में 2 पुलिस कर्मी की हत्या में संलिप्त रहा है। नक्सली की गिरफ्तारी के लिए  न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार नक्सली थाना भेज्जी क्षेत्र के ग्राम चिंतागुफा का निवासी है।

पुलिस के अनुसार नक्सली विरोधी अभियान के तहत् एरिया डोमीनेशन की कार्यवाही हेतु  कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम चिन्तागुफा, नागाराम व भण्डारपदर की ओर रवाना हुई थी। गश्त सचिंग के दौरान चिन्तागुफा व नागाराम के बीच जंगल-पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति पुलिस गश्त पार्टी को देखकर अपने आपको छिपाने का प्रयास करते हुए भागने लगे जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने व थाना भेज्जी के आपराधिक रिकार्ड चेक करने पर संदिग्ध व्यक्ति कट्टम बुच्चा के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के मामले  न्यायालय से स्थायी गिरफ्तार वारंट जारी होना पाया गया।

पकड़े गये नक्सली सदस्य कट्टम बुच्चा से पूछताछ करने पर विगत 6-7 वर्षों से नक्सली जनमिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से नक्सली संगठन में कार्य करना एवं घटना को भेज्जी बस्ती में अपने नक्सली साथियों के साथ मोटर सायकल सवार 2 पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल होना स्वीकार किया।

 उक्त नक्सली जनमिलिशिया सदस्य की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने से उक्त फरार आरोपी कट्टम बुच्चा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से  न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।

 उक्त फरार नक्सली आरोपी की गिरफ्तारी  में जिला पुलिस बल भेज्जी एवं सी.आर.पी.एफ. कैम्प गोरखा से बी/219 बटालियन एवं सी.आर.पी.एफ. कैम्प-कोत्ताचेरू से एफ/207 कोबरा के संयुक्त पुलिस पार्टी की भूमिका रही।


अन्य पोस्ट