सुकमा

कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन
29-Aug-2024 10:44 PM
कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 29 अगस्त। सुकमा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड प्रांगण में कांंग्रेसियों क़े खिलाफ जबरन पुलिसिया कार्रवाई क़े विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्य्मंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंका।

विगत कुछ दिन पूर्व विधायक देवेंद्र यादव,  युवा कांग्रेस वा एन एस यू आई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा  कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस प्रशासन के इस अमानवीय व्यवहार के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष शेख सजार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ,गृह मंत्री  का पुतला दहन किया गया। इस प्रदर्शन में सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट