सुकमा
यूनाइटेड क्रिश्चियन एसो.के अध्यक्ष विजय सुना का निधन
07-Aug-2024 10:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नम आंखों से विदाई दी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 7 अगस्त। यूनाइटेड क्रिश्चियन एसो.के अध्यक्ष विजय सुना का निधन हो गया। छोटी बेटी के वापस विदेश से लौटने पर 2 दिन के बाद आज अंतिम संस्कार हुआ।
यूनाइटेड क्रिश्चियन एसो. सुकमा के अध्यक्ष विजय सुना का जगदलपुर में निधन 2 दिन पूर्व हुआ था। आज इनके निवास नाकापारा सुकमा में पार्थिव शरीर को लाया गया।
विजय सुना मेथोडिस्ट चर्च सुकमा के फाउंडर मेंबर में एक थे। उन्होंने वर्षों तक हायर सेकेंडरी स्कूल सुकमा में अपनी सेवाएं दी। शिक्षा के क्षेत्र में एक कुशल योग्य गुरु बनकर दूसरी पीढ़ी तक को ज्ञान अर्जित कराया।
उनके निधन की खबर मिलने पर अंतिम यात्रा में शिक्षक, विद्यार्थी, सभी दलों के नेता जनप्रतिनिधि शामिल हुए और नम आंखों से विदाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


