सुकमा

लखमा ने कैबिनेट मंत्री केदार पर लगाए कई आरोप
18-Jul-2024 10:43 PM
लखमा ने कैबिनेट मंत्री केदार पर लगाए कई आरोप

सुकमा, 18 जुलाई। पूर्व मंत्री व विधायक कोंटा कवासी लखमा ने जिला प्रशासन व मंत्री केदार कश्यप पर कई आरोप लगाए। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कवासी लखमा ने कहा कि जिले के विकास के लिए रखी गई समीक्षा बैठक बगैर  स्थानीय जनप्रतिनिधि के संपन्न हो गई।

 क़वासी लखमा ने आरोप लगाते कहा कि सामान्य सभा की बैठक में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव  हो रहा है। भाजपा के मंत्री केदार कश्यप मनमानी कर रहे हैं।   प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा -  मैं भी 6 जिले का प्रभारी मंत्री था, लेकिन सभी जनप्रतिनिधि को बुलाया जाता है।  समीक्षा बैठक में जनपद के अध्यक्ष, पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि को न बुलाना दर्शाता है कि कहीं न कहीं केदार कश्यप डरे हुए हैं।

आरोप लगाते हुए कहा कि मुलेर में भ्रष्टाचार हो रहा है,  90 लाख का पुलिया बन रहा है, जिसका प्रशासनिक स्वीकृति तक नहीं है।  तत्काल जांच होना चाहिए। पुस्पल्ली में सडक़ को भाजपा ने निरस्त किया । आठ करोड़ का सडक़ बनना था, कोरराम पाड़ पंचायत का 12 करोड़ का रोड को भी निरस्त किया। गादीरास जीरमपाल का पुल को निरस्त किया गया। आज बाढ़ के पानी  से  अवगमन प्रभावित हो रहा है।  तेंदुपत्ता  का भुगतान नहीं हो पाने से  खेती किसानी में ग्रामीणों को आर्थिक परेशानी हो रही है।

आने वाले समय में जिला प्रशासन और भाजपा सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।


अन्य पोस्ट