सुकमा

एक पेड़ मां के नाम : वन मंत्री, सांसद ने किया पौधरोपण
14-Jul-2024 10:49 PM
एक पेड़ मां के नाम : वन मंत्री, सांसद ने किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 14 जुलाई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत  वन मंत्री केदार कश्यप और  सांसद बस्तर लोकसभा क्षेत्र  महेश कश्यप ने जिला मुख्यालय स्थित आकार आवासीय संस्था सुकमा में अपने प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी व कर्मचारियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण से जोडऩे के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की।

इस दौरान वन मंत्री कश्यप ने कहा कि इस मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें। अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव-खेत-खलिहानों और शहरों को खूब हरा-भरा बनाएं। राज्य सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से करीब 4 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है और राज्य के अधिकाधिक लोगों को पौधरोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस मौके पर सांसद बस्तर लोकसभा क्षेत्र महेश कश्यप, धनीराम बारसे, हूंगाराम मरकाम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।


अन्य पोस्ट