सुकमा

एक लाख का इनामी नक्सली ने किया समर्पण
14-Dec-2022 9:39 PM
एक लाख का इनामी नक्सली ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 14 दिसंबर।  थाना किस्टाराम क्षेत्र में विगत 10 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहे ईनामी नक्सली ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में बिना हथियार के  आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली पर छग शासन द्वारा  1 लाख का ईनाम घोषित है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

  नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे

पूना नर्कोम अभियान ( नई सुबह, नई शुरूवात ) से प्रभावित होकर  व नक्सलियों से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य कुरसम अर्जुन (डीएकेएमएस अध्यक्ष) किस्टाराम ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में  किरण चव्हाण अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स एवं हेमंत प्लास सहायक कमाण्डेन्ट 208 वाहिनी कोबरा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।  प्रोत्साहित करने में 208 वाहिनी कोबरा के आसूचना शाखा के कार्मिकों का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट