सुकमा

नैना सिर्फ बस्तर ही नहीं भारत की शान है-दीपिका
03-Dec-2022 9:20 PM
नैना सिर्फ बस्तर ही नहीं भारत की शान है-दीपिका

   राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने पर भाजपा नेत्री ने दी बधाई   
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सुकमा, 3 दिसंबर।
  बस्तर की बेटी  नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति ने लैंड एडवेंचर राष्ट्रीय पुरस्कार से  सम्मानित किया। इस पर उन्हें बधाई देते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कहा कि बस्तर की बेटी प्रदेश की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों तेजनिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के लैंड एडवेंचर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जो भारत की किसी भी बेटी के लिए बहुत ही सम्मान की बात है।

मैं नैना की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देती हूं कि वो आज भारत की प्रथम महिला बन गई हैं, जिसने माउंट एवरेस्ट और माउंट लहोत्से में 10 दिनों के भीतर सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की है, और इस साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रपति ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत उन्हें 15 लाख रुपए की राशि स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर दिल्ली राष्ट्रपति भवन में  सम्मान किया है। जिसको लेकर आज पूरे बस्तर  की बेटियों में खुशी का माहौल है। मैं बस्तर छत्तीसगढ़ की हर बेटी से अपील करना चाहती हूं कि हमारे पास सम्भावनाएं बहुत हैं, बस नैना के जैसे हौसलें हो तो हमें उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता है।


अन्य पोस्ट