सुकमा
ओडिशा की शराब संग 1 बंदी
12-Oct-2022 10:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सुकमा, 12 अक्टूबर। सीमावर्ती राज्य ओडिशा से शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर सूचना पर थाना तोंगपाल से निरीक्षक विजय पटेल के हमराह स्टाफ को ग्राम कलारपारा चिड़पाल निवासी दाउद कश्यप के घर की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में शराब बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी दाउद कश्यप द्वारा सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लाकर बिक्री करना बताया गया।
उक्त कृत्य पाये जाने से आरोपी दाउद कश्यप को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना तोंगपाल में आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


