सुकमा

महिला नक्सली सहित 4 ने किया समर्पण
31-Aug-2022 9:50 PM
महिला नक्सली सहित 4 ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 31 अगस्त।
छ.ग. शासन के ‘पुनर्वास नीति’ तथा जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाये जा रहे पूना नम अभियान (नई सुबह-नई शुरूआत ) से प्रभावित होकर महिला नक्सली सहित चार ने आत्मसमर्पण किया।

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की ‘पुनर्वास नीति’ के प्रचार-प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे (नई सुबह, नई शुरूवात) से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय रही 01 महिला सहित 04 नक्सलियों महिला कवासी मासे (पोलमपल्ली एलओएस सदस्या ईनामी छ.ग. शासन द्वारा 01 लाख रूपये) 02 मुचाकी नंदा (डीएकेएमएस सदस्य ) 03. पोडिय़म जोगा (सीएनएम सदस्य) सभी निवासी थाना चिंतगुफा क्षेत्र एवं 04 पदाम हुंगा (डीएकेएमएस सदस्य ) निवासी थाना भेजी क्षेत्र के द्वारा कार्यालय सुकमा में  अमित देवांगन उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसर्पित नक्सलीगण थाना क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

आत्मसमर्पित नक्सली पदाम हुंगा को आत्मसमर्पण कराने में 219 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं थाना प्रभारी भेजी श्री देवेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाये प्रदाय किया जायेगा।


अन्य पोस्ट