सुकमा
शबरी नदी से जल ले शिवालय पहुंचे कांवडिय़े
01-Aug-2022 9:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सुकमा, 1 अगस्त। सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों की मंदिरों में कतार भी देखी गई, वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र, फूल व पूजन सामग्री अर्पित कर मनोकामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिरों और शिवालयों में ओम नम: शिवाय और बोल-बम के जयघोष सुनाई दिए।
आज कांवडिय़ों का जत्था सुकमा स्थित शबरी नदी से जल लेकर नगर के मध्य विश्वकर्मा मंदिर से होते हुए नगर के हृदय स्थल पर स्थित महाकाली मंदिर पहुंचा, जहां कांवडिय़ों का पुष्प माला व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इसके बाद कांवडिय़ों का जत्था राम मंदिर पहुंचा। यहां से कांवडिय़े शहर से तीन किमी पर स्थित महादेव डोंगड़ी पहुंचे। कांवडिय़ों का जत्था वहां पहुंच विधिविधान से पूजा कर जलाभिषेक किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


